Showing posts with label Amarnath. Show all posts
Showing posts with label Amarnath. Show all posts

श्री अमरनाथ जी यात्रा की जानकारी Amarnath Yatra Information in Hindi

ॐ नमः शिवाये 


अमरनाथ यात्रा का संयोजन, जम्मू कश्मीर सरकार द्वारा हिन्दूओं के पाँचवे महीने श्रावण मास में किया जाता है। यह यात्रा हिंदू देव और सृष्टि के संहार, भगवान शिव के भक्तों द्वारा तै की जाती है। इस यात्रा में तीर्थयात्री कई कठिनाइयों का सामना करते हैं। यहाँ का खराब मौसम और पहलगाम से शुरु होती चढाई इस यात्रा को और भी कठिन बनाते हैं।

          

अमरनाथ हिन्दी के दो शब्द “अमर” अर्थात “अनश्वर” और “नाथ” अर्थात “भगवान” को जोडने से बनता है। एक पौराणिक कथा अनुसार, जब देवी पार्वती ने भगवान शिव से अमरत्व के रहस्य को प्रकट करने के लिए कहा, जो वे उनसे लंबे समय से छुपा रहे थे। तो, यह रहस्य बताने के लिए भगवान शिव, पार्वती को हिमालय की इस गुफा में ले गए, ताकि उनका यह रहस्य कोई भी ना सुन पाए, और यहीं भगवान शिव ने देवी पार्वती को अमरत्व का रहस्य बताया।