Showing posts with label Shiv. Show all posts
Showing posts with label Shiv. Show all posts

शिवलिंग पर रची तीन रेखाएँ क्या बताती हैं ?




शिवलिंग पर सफेद चंदन या भस्म से लगाई गई तीन आड़ी रेखाएं भगवान शिव का श्रृंगार है जिसे त्रिपुण्ड कहते हैं 

एक बार सनत्कुमारों ने भगवान कालाग्निरुद्र से त्रिपुण्ड का रहस्य पूछा  भगवान कालाग्निरुद्र बोले

पहली रेखा गार्हपत्य अग्निअकाररजोगुणभूलोकदेहात्माक्रियाशक्तिऋग्वेदप्रात:कालीन हवन और महेश्वर देवता का स्वरूप है

दूसरी रेखा दक्षिणाग्निउकारसत्वगुणअन्तरिक्षअन्तरात्माइच्छाशक्तियजुर्वेदमध्याह्न के हवन और सदाशिव देवता का स्वरूप है 

तीसरी रेखा आहवनीय अग्निमकारतमोगुणस्वर्गलोकपरमात्माज्ञानशक्तिसामवेदतीसरे हवन और महादेव देवता का स्वरूप है

इस प्रकार जो कोई भी मनुष्य भस्म का त्रिपुण्ड करता है उसे सब तीर्थों में स्नान का फल मिल जाता है  वह सभी रुद्र-मन्त्रों को जपने काअधिकारी होता है  वह सब भोगों को भोगता है और मृत्यु के बाद शिव-सायुज्य मुक्ति प्राप्त करता है 

शिव पंचाक्षर स्त्रोत


नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मांग रागाय महेश्वराय| 
नित्याय शुद्धाय दिगंबराय तस्मे "न" काराय नमः शिवायः॥
हे महेश्वर! आप नागराज को हार स्वरूप धारण करने वाले हैं। हे (तीन नेत्रों वाले) त्रिलोचन आप भष्म से अलंकृत, नित्य (अनादि एवं अनंत) एवं शुद्ध हैं। अम्बर को वस्त्र सामान धारण करने वाले दिग्म्बर शिव, आपके न् अक्षर द्वारा जाने वाले स्वरूप को नमस्कार ।

मंदाकिनी सलिल चंदन चर्चिताय नंदीश्वर प्रमथनाथ महेश्वराय| 
मंदारपुष्प बहुपुष्प सुपूजिताय तस्मे "म" काराय नमः शिवायः॥चन्दन से अलंकृत, एवं गंगा की धारा द्वारा शोभायमान नन्दीश्वर एवं प्रमथनाथ के स्वामी महेश्वर आप सदा मन्दार पर्वत एवं बहुदा अन्य स्रोतों से प्राप्त्य पुष्पों द्वारा पुजित हैं। हे म् स्वरूप धारी शिव, आपको नमन है। 

शिवाय गौरी वदनाब्जवृंद सूर्याय दक्षाध्वरनाशकाय| 
श्री नीलकंठाय वृषभद्धजाय तस्मै "शि" काराय नमः शिवायः॥हे धर्म ध्वज धारी, नीलकण्ठ, शि अक्षर द्वारा जाने जाने वाले महाप्रभु, आपने ही दक्ष के दम्भ यज्ञ का विनाश किया था। माँ गौरी के कमल मुख को सूर्य सामान तेज प्रदान करने वाले शिव, आपको नमस्कार है। 

वषिष्ठ कुभोदव गौतमाय मुनींद्र देवार्चित शेखराय| 
चंद्रार्क वैश्वानर लोचनाय तस्मै "व" काराय नमः शिवायः॥देवगणो एवं वषिष्ठ, अगस्त्य, गौतम आदि मुनियों द्वार पुजित देवाधिदेव! सूर्य, चन्द्रमा एवं अग्नि आपके तीन नेत्र सामन हैं। हे शिव आपके व् अक्षर द्वारा विदित स्वरूप कोअ नमस्कार है। 

यज्ञस्वरूपाय जटाधराय पिनाकस्ताय सनातनाय| 
दिव्याय देवाय दिगंबराय तस्मै "य" काराय नमः शिवायः॥
हे यज्ञस्वरूप, जटाधारी शिव आप आदि, मध्य एवं अंत रहित सनातन हैं। हे दिव्य अम्बर धारी शिव आपके शि अक्षर द्वारा जाने जाने वाले स्वरूप को नमस्कारा है। 

पंचाक्षरमिदं पुण्यं यः पठेत शिव सन्निधौ| 
शिवलोकं वाप्नोति शिवेन सह मोदते॥
जो कोई शिव के इस पंचाक्षर मंत्र का नित्य ध्यान करता है वह शिव के पून्य लोक को प्राप्त करता है तथा शिव के साथ सुख पुर्वक निवास करता है।

शिव चालीसा


दोहा
जय गणेश गिरिजासुवन मंगल मूल सुजान।
कहत अयोध्यादास तुम देउ अभय वरदान॥
जय गिरिजापति दीनदयाला। सदा करत सन्तन प्रतिपाला॥
भाल चन्द्रमा सोहत नीके। कानन कुण्डल नाग फनी के॥
अंग गौर शिर गंग बहाये। मुण्डमाल तन क्षार लगाये॥
वस्त्र खाल बाघम्बर सोहे। छवि को देखि नाग मन मोहे॥
मैना मातु कि हवे दुलारी। वाम अंग सोहत छवि न्यारी॥
कर त्रिशूल सोहत छवि भारी। करत सदा शत्रुन क्षयकारी॥
नंदी गणेश सोहैं तहं कैसे। सागर मध्य कमल हैं जैसे॥
कार्तिक श्याम और गणराऊ। या छवि कौ कहि जात न काऊ॥
देवन जबहीं जाय पुकारा। तबहिं दुख प्रभु आप निवारा॥
किया उपद्रव तारक भारी। देवन सब मिलि तुमहिं जुहारी॥
तुरत षडानन आप पठायउ। लव निमेष महं मारि गिरायउ॥
आप जलंधर असुर संहारा। सुयश तुम्हार विदित संसारा॥
त्रिपुरासुर सन युद्ध मचाई। तबहिं कृपा कर लीन बचाई॥
किया तपहिं भागीरथ भारी। पुरब प्रतिज्ञा तासु पुरारी॥
दानिन महं तुम सम कोउ नाहीं। सेवक स्तुति करत सदाहीं॥
वेद माहि महिमा तुम गाई। अकथ अनादि भेद नहीं पाई॥
प्रकटे उदधि मंथन में ज्वाला। जरत सुरासुर भए विहाला॥
कीन्ह दया तहं करी सहाई। नीलकंठ तब नाम कहाई॥
पूजन रामचंद्र जब कीन्हां। जीत के लंक विभीषण दीन्हा॥
सहस कमल में हो रहे धारी। कीन्ह परीक्षा तबहिं त्रिपुरारी।
एक कमल प्रभु राखेउ जोई। कमल नयन पूजन चहं सोई॥
कठिन भक्ति देखी प्रभु शंकर। भये प्रसन्न दिए इच्छित वर॥
जय जय जय अनंत अविनाशी। करत कृपा सबके घट वासी॥
दुष्ट सकल नित मोहि सतावैं। भ्रमत रहौं मोहे चैन न आवैं॥
त्राहि त्राहि मैं नाथ पुकारो। यह अवसर मोहि आन उबारो॥
ले त्रिशूल शत्रुन को मारो। संकट से मोहिं आन उबारो॥
मात पिता भ्राता सब कोई। संकट में पूछत नहिं कोई॥
स्वामी एक है आस तुम्हारी। आय हरहु मम संकट भारी॥
धन निर्धन को देत सदा ही। जो कोई जांचे सो फल पाहीं॥
अस्तुति केहि विधि करों तुम्हारी। क्षमहु नाथ अब चूक हमारी॥
शंकर हो संकट के नाशन। मंगल कारण विघ्न विनाशन॥
योगी यति मुनि ध्यान लगावैं। शारद नारद शीश नवावैं॥
नमो नमो जय नमः शिवाय। सुर ब्रह्मादिक पार न पाय॥
जो यह पाठ करे मन लाई। ता पर होत हैं शम्भु सहाई॥
रनियां जो कोई हो अधिकारी। पाठ करे सो पावन हारी॥
पुत्र होन की इच्छा जोई। निश्चय शिव प्रसाद तेहि होई॥
पण्डित त्रयोदशी को लावे। ध्यान पूर्वक होम करावे॥
त्रयोदशी व्रत करै हमेशा। तन नहिं ताके रहै कलेशा॥
धूप दीप नैवेद्य चढ़ावे। शंकर सम्मुख पाठ सुनावे॥
जन्म जन्म के पाप नसावे। अन्त धाम शिवपुर में पावे॥
कहैं अयोध्यादास आस तुम्हारी। जानि सकल दुख हरहु हमारी॥
दोहा
नित नेम उठि प्रातः ही पाठ करो चालीस। 
तुम मेरी मनकामना पूर्ण करो जगदीश॥

Shiv Ji Ki Aarti


Om Jai Shiv Omkaara Prabhu Har Shiva Omkara
Bramhavishnu Sadashiv Ardhangi Dhaara
Om Jai Shiv Omkara
Ekaanan Chaturaanan Panchaanan Raje
Hansaanan Garudaasan Vrishvaahan Saaje
Om Jai Shiv Omkara
Do Bhuj Chaar Chaturbhuj Dasbhuj Ati Sohe
Trigun Rup Nirakhata Tribhuvan Jan Mohe
Om Jai Shiv Omkara
Akshamaala Vanamaala Mundamaala Dhaari
Chandan Mrigmad Sohe Bhole Shubhkari
Om Jai Shiv Omkara
Shvetambar Pitambar Baaghambar Ange
Sanakaadik Bramhaadik Bhutaadik Sange
Om Jai Shiv Omkara
Karke Madhy Kamandal Charka Trishuladharta
Jagkarta Jaghrta Jagapaalan Kaarta
Om Jai Shiv Omkara
Bramha Vishnu Sadaashiv Jaanat Aviveka
Pranavaakshar Ke Madhye Ye Tino Ekaa
Om Jai Shiv Omkara
Lakshmi Var Gayatri Paarvati Sange
Ardhaangi Aru Tribhangi Sir Sohat Gange
Om Jai Shiv Omkaara
Kashi Me Vishvanaath Viraaje Nanda Bramhchaari
Nit Uthh Bhog Lagave - Prabhuji Ke Darshan Paave
Om Jai Shiv Omkaara
Trigunaswamiji Ki Aarti Jo Koi Nar Gave
Kahat Shivanand Swami Sukh Sampati Pave
Om Jai Shiv Omkaara
Om Jai Shiv Omkaara Prabhu Har Shiva Omkara
Bramha Vishnu Sada Shiv Ardhangi Dhaara
Om Jai Shiv Omkara

ॐ नमः शिवाय का अर्थ


ॐ नमः शिवाय ..ॐ नमः शिवाय ..ॐ नमः शिवाय
ॐ बोलने से मन को शांति मिलती हे...

नमः बोलने से मन को शक्ति मिलती हे !
शिवाय ..बोलने से पापो को मुक्ति मिलती हें ..


भगवान शिवजी और शिव में क्या अंतर है?


कर्तव्य के पथ पर सत्य ही शिव है। लोकमंगल ही शिव है। शिवजी के गले में विषैला सर्प है। वे अपने गले में विष धारण करते हैं। वे सुंदर हैं और माथे पर चंद्रमा और पावन गंगा को धारण किए हुए हैं। अमंगल को सुंदर और शुभ बना देना ही शिवत्व है। समुद्र मंथन में एरावत हाथी, अमृत व हलाहल आदि चौदह रत्न निकले थे। हलाहल को छोड बाकी तेरह रत्नों को सुरों व असुरों ने आपस में बांट लिया था। हलाहल का पान स्वयं भगवान शंकर ने किया। उन्होंने विष को गले में ही रहने दिया, इसलिए उन्हें नीलकंठ भी कहा जाता है। जहर के असर को कम करने के लिए अपने सिर पर चंद्रमा को धारण कर लिया। भगवान शिव ने अपने भक्तों की भलाई के लिए विष का पान किया। शिव कल्याण स्वरूप हैं। सुखदाता हैं। दुख दूर करने वाले हैं। भक्तों को प्राप्त होने वाले हैं। श्रेष्ठ आचरण वाले हैं। संहारकारी हैं। कल्याण के निकेतन हैं। वे प्रकृति और पुरुष के नियंत्रक हैं

सावन के आरंभ से लेकर अंत तक करे ये पांच उपाए बढ़ेगी आयु और धन


भगवान शिव योगेश्वर हैं। निरंतर समाधि में लीन रहते हैं, लेकिन सम्पूर्ण जगत का उन्हें ज्ञान रहता है। वह परम तपस्वी हैं, योगी हैं। उनकी पूजा-उपासना व आराधना प्रकृति व परमेश्वर की पूजा-आराधना है। ऐसा वेद-पुराणों में उल्लेख है कि भगवान शिव अपनी पूजा-उपासना से शीघ्र प्रसन्न होते हैं। इसका तात्पर्य यह भी है कि पूजा-उपासना शुभ कर्म है जिसके माध्यम से हम स्थिर-एकाग्र होते हैं।

भगवान को शुभ कर्म अच्छे लगते हैं इसलिए पुरस्कार स्वरूप भगवान अपने भक्तों को अनुदान देते हैं कि वे अपने जीवन में निरंतर शुभ कर्म करते रहें। सावन महीने के पावन दिनों में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के पीछे यही संदेश हम सबके लिए है कि यदि हम जीवन में शुभ कर्म करें तब ही हम कल्याणकारी शिव के प्रिय बन सकेंगे। इसके अतिरिक्त सावन के आरंभ से लेकर अंत तक करें ये पांच उपाय बढ़ेगी आयु और धन-

* भगवान शिव की पूजा और अभिषेक में बिल्वपत्र का प्रथम स्थान है। चतुर्थी, अष्टमी, नवमी, अमावस्या, संक्रांति और सोमवार को बिल्वपत्र न तोड़ने के नियम के कारण बिल्वपत्र न होने पर नए बिल्वपत्रों की जगह पर पुराने बिल्वपत्रों को जल से पवित्र कर भगवान शिव पर चढ़ाया जा सकता है या इन तिथियों से पहले तोड़ा बिल्वपत्र चढ़ाएं।

* प्रतिदिन रुद्राष्टाध्यायी का पाठ करें अथवा शिव षडक्षरी मंत्र 'ओम नमः शिवाय' का मन ही मन सारा महीना जाप करें।

* सुबह के समय पंचामृत (दूध, गंगाजल, शहद, दही और घी) से भगवान शिव का अभिषेक करें।

* स्फटिक का शिवलिंग घर में स्थापित कर नियमित रूप से उनका पूजन करें।

* शाम के समय मंदिर में तेल का दीया जलाएं। धूप-दीप जलाकर प्रेमपूर्वक शिव और मां पार्वती की आरती करें।

क्यों हुआ अर्धनारीश्वर अवतार?


शिवपुराण के अनुसार सृष्टि में प्रजा की वृद्धि न होने पर ब्रह्माजी ने तपस्या कर भगवान शिव को प्रसन्न किया। ब्रह्मा की तपस्या से परमात्मा शिव संतुष्ट हो अर्धनारीश्वर का रूप धारण कर उनके समीप गए और जगत कल्याण के लिए शिव ने अपने शरीर में स्थित देवी शिवा/शक्ति के अंश को पृथक कर दिया। ब्रह्मा ने उस परम शक्ति की स्तुति की और कहा- माता। मैं मैथुनी सृष्टि उत्पन्न कर अपनी प्रजा की वृद्धि करना चाहता हूं अत: आप मुझे नारीकुल की सृष्टि करने की शक्ति प्रदान करें।

ब्रह्माजी की प्रार्थना स्वीकार कर देवी शिवा ने उन्हें स्त्री-सर्ग-शक्ति प्रदान की और अपनी ललाट के मध्य से अपने ही समान कांति वाली एक शक्ति की सृष्टिï की जिसने दक्ष के घर उनकी पुत्री के रूप में जन्म लिया। शक्ति का यह अवतार आंशिक कहा गया है। शक्ति पुन: शिव के शरीर में प्रविष्ट हो गई। उसी समय से मैथुनी सृष्टि का प्रारंभ हुआ। तभी से बराबर प्रजा की वृद्धि होने लगी।